फ्लाइट में परोसे गए आमलेट में मिला गया कॉकरोच, वीडियो पोस्ट कर यात्री ने सरकार से की शिकायत
Cockroach In Omelette: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक पैसेंजर ने खाने को लेकर शिकायत की है. यात्री ने बताया कि फ्लाइट में परोसे ऑमलेट में कॉकरोच मिला है. एयरलाइन ने सफाई देते हुए कहा है कि कैटरिंग सर्विस को इसके बारे में बता दिया है. फिलहाल इस मामले को लेकर जांच जारी है.
Air India Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ी एक हौरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक पैसेंजर ने खाने को लेकर शिकायत की है. यात्री ने बताया कि फ्लाइट में परोसे गए ऑमलेट में कॉकरोच मिला है. एयरलाइन ने सफाई देते हुए कहा है कि कैटरिंग सर्विस को इसके बारे में बता दिया है. फिलहाल इस मामले को लेकर जांच जारी है. जानकारी के लिए बता दें यात्री नई दिल्ली से न्यूयॉर्क की यात्रा कर रहा था. यात्री ने इससे जुड़ा वीडियो भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है.
सुयश सावंत नाम पैसेंजर ने अपने एक्स अकाउंट इस जुड़ी सभी जानकारी बताई है. उन्होंने बताया कि दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में ऑमलेट परोसा गया था जिसमें एक कॉकरोच मिला था. मेरे 2 साल के बच्चे ने इसे आधा खा लिया था तब हमें कॉकरोच दिखा. उसके बाद उन्हें फूड पॉयजनिंग की भी शिकायत हुई थी. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए एयर इंडिया, विमानन नियामक डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू को टैग किया है.
एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयर इंडिया ने मामले को लेकर सफाई देते हुए कहा कि जब हमें पता चला कि फ्लाइट के दौरान खाने में कॉकरोच मिला था. तभी हमने कैटरिंग सर्विस को इसके बारे में जानकारी दे दी थी. फिलहाल जांच जा रही है. कंपनी आगे कहती है कि ऐसी घटना पर हम चिंता व्यक्त करते हैं. शिकायत होने पर एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट रिप्लाई करते हुए आगे की जानकारी मांगी थी.
प्रवक्ता ने दी जानकारी
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि आगे कभी ऐसी घटना न हो इसके लिए कार्रवाई जरूर की जाएगी. प्रवक्ता ने जानकारी दी कि एयर इंडिया बेस्ट कैटरर्स के साथ काम करता है जो मेहमानों को परोसे जाने वाले भोजन की क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए SOP को फॉलो करते हैं.