प्यार में लुटाए 3.5 करोड़, ब्रेकअप होते ही हिसाब लेकर कोर्ट पहुंचा आशिक CEO, जज ने लगाई ऐसी फटकार
ब्रेकअप के बाद चंदर ने कोर्ट में केस दायर कर कहा कि उन्होंने फेलिशिया पर काफी पैसा खर्च किया था. उन्होंने दावा किया कि करीब 1.5 करोड़ रुपये उसके क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में दिए. विदेशी यात्राओं और जीवन बीमा प्रीमियम पर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च हुए.
भारतीय मूल के सीईओ चंदर अग्रवाल ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड पर खर्च किए गए करीब 3.5 करोड़ रुपये वापस मांगने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोर्ट ने उनके दावे को खारिज कर दिया.
ब्रेकअप होते ही हिसाब लेकर कोर्ट पहुंचा आशिक CEO
चंदर अग्रवाल टीसीआई एक्सप्रेस नाम की लॉजिस्टिक्स कंपनी के सीईओ हैं. साल 2019 में एक फ्लाइट के दौरान उनकी मुलाकात फ्लाइट अटेंडेंट फेलिशिया ली से हुई. बातचीत से शुरू हुआ रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों सितंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक साथ रहे. इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया.
जज ने लगाई ऐसी फटकार
ब्रेकअप के बाद चंदर ने कोर्ट में केस दायर कर कहा कि उन्होंने फेलिशिया पर काफी पैसा खर्च किया था. उन्होंने दावा किया कि करीब 1.5 करोड़ रुपये उसके क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में दिए. विदेशी यात्राओं और जीवन बीमा प्रीमियम पर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च हुए. फ्लैट के लिए फेंग शुई मास्टर को लगभग 13 लाख रुपये दिए. इसके अलावा हर्मेस, डायर और प्राडा जैसे ब्रांड के लग्जरी सामान भी खरीदे. चंदर का कहना था कि ये पैसे गिफ्ट नहीं बल्कि लोन थे, इसलिए वापस मिलने चाहिए.
Also Read
फेलिशिया ने कोर्ट में तर्क दिया कि सारा पैसा प्यार में दिया गया था. कोई लोन का समझौता नहीं था. कोर्ट ने भी यही माना. जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जब चंदर प्यार में डूबे हुए थे तो उन्होंने खुलकर गिफ्ट दिए. अब रिश्ता टूटने के बाद उन्हें जबरन कर्ज बताकर वसूलना सही नहीं है. सबूतों से साफ है कि ये खर्च प्रेम के दौरान हुए थे.
यह मामला याद दिलाता है कि रिश्तों में पैसे का हिसाब रखना कितना मुश्किल हो सकता है. प्यार में लोग अक्सर बिना सोचे-समझे खर्च कर देते हैं. लेकिन टूटने पर वही पैसे विवाद का कारण बन जाते हैं. कोर्ट का फैसला साफ है कि बिना लिखित समझौते के दिए गए उपहार वापस नहीं मांगे जा सकते.