Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'मैडम' ने खोजा पढ़ाने का ऐसा तरीका कि फिदा हो गया पूरा हिंदुस्तान! मजेदार है ये वीडियो

बिहार की एक महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां खुशबू नाम की एक महिला टीचर डांस, एक्टिव के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रही हैं, जिसे बच्चे भी खूब एंजॉय कर रहे हैं और समझ रहे हैं. खुशबू के इस वीडियो पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ओएसजी संजय कुमार ने तारीफ की है.

Social Media
India Daily Live

कुछ भी वायरल होने वाले सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा चारों ओर होने लगी है. यह वीडियो है बिहार के एक टीचर की. जिसमें खुशबू नाम की यह शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखा है. जहां बच्चों को याद करवाने के लिए रटवाया जाता है वहां खुशबू टफ से टफ सब्जेक्ट को आसानी से बच्चों को समझा रही हैं. दरअसल यह वीडियो बांका के कटोरिया प्रखंड स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन की है, जहां महिला टीचर डांस, एक्टिव के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रही हैं. 

छोटे बच्चों को अगल तरीके से पढ़ाती खुशबू कुमारी की चर्चा अब चारों ओर हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि बच्चे भी स्कूल में खुश होकर पढ़ाई करने आते हैं, इतना ही नहीं जो यह मैडम समझाती हैं वे उन्हें समझ में आता भी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है. वहीं इसे कई IAS अधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. 

वायरल हुआ महिला टीचर का वीडियो

दरअसल यह वीडियो चहक कार्यक्रम का है. वायरल होने पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ओएसजी संजय कुमार ने तारीफ की है. दरअसल भारत सरकार द्वारा आयोजित ट्रेनिंग में सभी विद्यालय के शिक्षकों को चहक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जहां उन बच्चों को यह तरीका ज्यादा आकर्षित कर रहा है जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं उनको चहक के माध्यम से विधालय बुलाया जाए. 

लोगों को खूब पसंद आ रहा महिला टीचर का ये तरीका

बांका के कटोरिया प्रखंड के विद्यालय में छुट्टी होने तक शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने आसानी से विषयों की समझ बनाने के लिए चहक एफएलएन अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. खुशबू के द्वारा अनोखे अंदाज से बच्चों को शिक्षा देने का वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है. इस वीडियो को खुशबू ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है.