बिजली के खंभे पर चढ़ गया भालू, नीचे उतरने का नहीं ले रहा था नाम, वीडियो देखकर थम सी जाएंगी सांसे
एरिजोना में एक जंगली भालू बिजली के खंभे पर चढ़ गया और करंट लगने के खतरे में आ गया, लेकिन अधिकारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर उसे सुरक्षित बचा लिया.
नई दिल्ली: एरिजोना में सोमवार को हुई एक खतरनाक घटना ने वन्यजीव विशेषज्ञों और आम लोगों को चौंका दिया है. एक जंगली भालू भोजन की तलाश में भटकते हुए बिजली के एक ऊंचे खंभे पर चढ़ गया, जिससे उसकी जान पर गंभीर खतरा मंडराने लगा. भालू जैसे ही खंभे के ऊपरी हिस्से तक पहुंचा, उसके शरीर के पास मौजूद तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और वह करंट लगने की स्थिति में पहुंच गया.
यह दृश्य राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि भालू बिजली के तारों के बेहद करीब पहुंच गया था. उसके शरीर में हल्का करंट दौड़ने से वह कांपने लगा और हवा में जली हुई रबर जैसी गंध फैल गई. यदि कुछ क्षण और बीत जाते, तो भालू की मौत तय थी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी.
देखें वायरल वीडियो
स्थानीय वन्यजीव विभाग ने कैसे बचाया?
स्थानीय वन्यजीव विभाग और बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की. बचाव दल ने इलाके की बिजली सप्लाई को अस्थायी रूप से बंद कराया, ताकि भालू को सुरक्षित उतारा जा सके. विशेष उपकरणों की मदद से टीम ने भालू को नीचे उतारा. जांच में पता चला कि भालू मामूली रुप से झुलस है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है.
वन्यजीव चिकित्सकों ने क्या बताया?
वन्यजीव चिकित्सकों ने बताया कि भालू खतरे से बाहर है और उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा. वन्यजीव विशेषज्ञ ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और मानव बस्तियों के बढ़ते विस्तार के कारण ऐसे जानवर अक्सर आबादी वाले इलाकों में भटक जाते हैं. उन्होंने कहा कि एरिजोना में भालुओं का बिजली के खंभों पर चढ़ने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं.
उन्होंने सुझाव दिया कि बिजली कंपनियों को खंभों पर ऐसे उपकरण लगाने चाहिए जो जानवरों को ऊपर चढ़ने से रोक सकें. एरिजोना वाइल्डलाइफ फेडरेशन ने सरकार से आग्रह किया है कि जंगलों के आसपास के इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को जानवरों के अनुकूल बनाया जाए.
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या दी प्रतिक्रिया?
सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह घटना दिखाती है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इंसानों को और जिम्मेदार बनना पड़ेगा.अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि यदि वे जंगलों के पास रहते हैं, तो किसी भी वन्यजीव को देखते ही तुरंत विभाग को सूचित करें और उन्हें परेशान न करें.
और पढ़ें
- 'स्टूडेंट के साथ कई बार सेक्स किया',टीचर ने कुबूला घिनौना जुर्म, कोर्ट में जज समेत सभी मौजूद लोग हुए हैरान
- ब्लाइंड डेट के 4 घंटे बाद रचा ली शादी फिर दुल्हन ने किया ये हाल, जानें कैसे लूट ली जिदंगी भर की कमाई
- बद्रीनाथ हाइवे पर कार-बाइक की हुई जोरदार टक्कर, दो भाईयों की दर्दनाक मौत; देखें दिल दहला देने वाला वीडियो