हाथी के बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, उसके उत्साह को देख खुश हो जाएंगे आप

Viral Video: बच्चे तो खूब कूदते ही रहते हैं इसी बीच हाथी के बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : बच्चे तो सभी के अच्छे ही होते हैं चाहें वो जानवरों के हों या मनुष्य के सभी अपने आप में मन को हो लेते हैं. बच्चे जब छोटे होते है तो खूब उछल कूद भी मचाते हैं. आपने गाय के बछड़े को देखा जरुर होगा, वो खूटे से बंधे होने के बावजूद कूदते रहता है. इसी तरह मनुष्य के बच्चे भी खूब शैतानी करते रहते है. बच्चों के नटखट पन को देख लोग उत्साहित रहते हैं. इसी बीच हाथी के बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

खूब उच्छल कूद मचा रहा है बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का एक बच्चा खूब धूम चौकड़ी मचा रहा है. वहीं हाथी जो उसकी मां है उसके पीछे नजर आ रही है. हाथी के बच्चे के यो प्यारा सा वीडियो मन को खूब भा रहा है. पहले तो वो खूब कूदता है और फिर थक जाने के बाद अपनी मां के पास तेजी भी भाग जाता है. जैसे मनुष्य के बच्चों जब भूख लगती है तो अपनी मां के पास भोजन की तलास में पहुंच जाते हैं.

वायरल वीडियो 3 मिलियन देख चुके हैं लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 5 सितंबर को शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो को अबतक 3 मिलियन लोग देख चुके हैं वहीं इसको 63 हजार लोगों ने लाइक भी किया है. इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि बच्चे इसी तरह अपनी चंचलता दिखाते हैं. खूब धूमचौकड़ी मचाते रहते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा है हाथी का बच्चा बहुत प्यारा है बिलकुल डॉगी की तरह.

इसे भी पढे़ं- Viral Video: पोल से गधे को बांधकर लोगों ने बना दिया पंखा, देसी जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे हैरान