T20 World Cup 2026

प्रेमी से शादी करने के लिए अमेरिका से भागी-भागी भारत आई हुस्न की 'परी', इंस्टाग्राम पर चंदन ने चुराया था दिल

Viral Love Story: लगभग 14 महीने तक वर्चुअल तरीके से एक-दूसरे के साथ समय बिताने के बाद, Jaclyn ने भारत आने का निर्णय लिया.वह चंदन से शादी करेंगी.

@jaclyn.forero
Gyanendra Tiwari

Viral Love Story: यह एक सच्ची प्रेम कहानी है, जो किसी रोमांटिक फिल्म की तरह लगती है. इस कहानी में एक महिला जो अमेरिका से है, और एक पुरुष जो भारत के आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव से है. यह प्रेम कहानी यह साबित करती है कि सच्चा प्यार किसी भी सीमा को पार कर सकता है. यह महिला अपने प्रेमी से शादी करने के लिए हजारों मील की दूरी तय करके भारत आई. प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे से पहले कभी मुलाकात नहीं की थी. दोनों ऑनलाइन मिले थे. आइए जानते हैं कि कैसे आंध्र प्रदेश के चंदन को मिला Jaclyn Forero का प्यार.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की मुलाकात

Jaclyn Forero और चंदन की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. शुरुआत में दोनों ने नॉर्मली बात की. लेकिन धीरे-धीरे यह बातचीत दिलचस्प होती गई और दिल से जुड़ गई. चंदन की सादगी और उसकी भावनाओं से प्रभावित होकर Jaclyn ने उससे और बातें करना शुरू किया. यह बातचीत एक गहरी दोस्ती और फिर एक प्यार में बदल गई. 

Jaclyn और चंदन की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. Jaclyn ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की कुछ यादगार पल शेयर करते हुए लिखा, "14 महीने साथ और अब हम एक बड़े नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं." इस पोस्ट में उन दोनों के रिश्ते की यात्रा को दिखाया गया है, जिसमें उनकी पहली मुलाकात से लेकर एक-दूसरे के प्रति गहरे प्यार और समझ की झलक दिखाई गई है.

अमेरिका जाएंगे चंदन

अब यह प्यारी जोड़ी एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही है. Jaclyn और चंदन दोनों मिलकर चंदन का वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं ताकि वह अमेरिका आकर साथ में एक नया जीवन शुरू कर सकें. Jaclyn ने कहा कि वह इस बड़े बदलाव और रोमांचक भविष्य के लिए बेहद उत्साहित हैं.