IPL 2026

दुनिया के सबसे पुराने लव लेटर का AI ने खोला राज, 540 साल पहले लिखी प्रेमिका की एक लाइन ने सबको रुला दिया

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने एक 540 साल पुराने एक पत्र को डिकोड कर दिया है. यह पत्र दुनिया का सबसे पुराना प्रेम पत्र माना जा रहा है. इसको एक अंग्रेज महिला ने अपने मंगेतर जॉन को लिखा था.

Social media
Ashutosh Rai

World Oldest Love Letter: आज के जमाने में आपने शायद दहेज के मुद्दे पर शादी-शुदा जिंदगी में दरार और झगड़ों की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 500 ​​साल पहले भी, एक जोड़ा इसी वजह से अलग होने की कगार पर था. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने इतिहास के पन्नों से एक बेहद दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी को डिकोड करके एक कमाल का काम किया है. इस दस्तावेज़ को अब दुनिया के सबसे पुराने लिखित प्रेम पत्र के तौर पर पहचाना जा रहा है. पत्र में एक पुरानी दुविधा सामने आई है. प्यार बनाम पैसा. यह पत्र एक अनौपचारिक शैली में लिखा गया है, जिसमें कई निजी अंदाज हैं.

1477 की कहानी

यह कहानी फरवरी 1477 की है. इंग्लैंड के टॉपक्रॉफ्ट गांव की रहने वाली मार्जरी ब्रूज अपने मंगेतर जॉन पास्टन से बहुत ज़्यादा और सच्चे दिल से प्यार करती थी. यह जोड़ा जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला था, लेकिन दहेज का मुद्दा उनके रास्ते में आ गया. मार्जरी के पिता दहेज की रकम 200 पाउंड, जिसे उस समय बहुत बड़ी दौलत माना जाता था. किस्तों में देना चाहते थे, जबकि जॉन के परिवार की उम्मीदें बिल्कुल अलग थीं. हालात इतने बिगड़ गए कि उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया.

पत्र की वह लाइन जिसने सबको रुला दिया

मार्जरी को लगा कि पैसों के झगड़ों की वजह से वह अपने प्रेमी को खो सकती है, तो उसने जॉन को यह पत्र लिखा. पुरानी स्याही और पुरानी अंग्रेजी में लिखे इस पत्र को AI ने डिकोड किया, तो उस महिला का दर्द छलक उठा. मार्जरी ने लिखा था कि, "अगर तुम मुझसे सच में प्यार करते हो, तो सिर्फ पैसों की खातिर मुझे मत छोड़ना. अगर तुम्हारी आधी दौलत भी चली जाए, तब भी मैं तुम्हारी पत्नी बनने को तैयार हूं."

AI की लिखावट पहचानने वाली तकनीक आयी काम

इंसानों के लिए इस पत्र को पढ़ना मुश्किल था, क्योंकि लिखावट बहुत पुरानी थी और स्याही भी फीकी पड़ चुकी थी. AI की लिखावट पहचानने वाली तकनीक का इस्तेमाल करके, विशेषज्ञों ने पत्र में लिखे हर एक शब्द को पढ़ लिया.