T20 World Cup 2026

मुसलमानों में हो सकती है भाई-बहन की शादी? जानिए इन मौलाना Video का असली सच

इन दिनों मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मुस्लिम भाई बहनों की निकाह पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

India Daily Live

इन दिनों मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मुस्लिम भाई बहनों की निकाह पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में मौलाना जर्जिस इंसानी अकल और शरीयत के बीच का फर्क समझाते हुए बता रहे हैं कि बहन से निकाह करना हराम है, शरीयत अब इसकी इजाजत नहीं देता है. हालांकि इनके इस बयान को सोशल मीडिया पर तोड़ मरोड़ कर पेश करने का दावा किया जा रहा है.
 
बता दें कि मौलाना जर्जिस अंसारी खुद को इस्लामिक उपदेशक होने का दावा करते है. मौलाना का कहना है कि 'हम इस्लाम के गुणों के बारे में लोगों को अवगत कराना चाहते हैं और मुसलमानों को इस्लाम की सच्ची शिक्षा से अवगत कराना चाहते हैं.'