उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की हलचल तेज, जानें क्या कह रहे हैं ग्रामीण?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने के लिए तीन महीने का समय दिया है. आइए जानते हैं पंचायत और ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर ग्रामीणों की राय...
उत्तर प्रदेश के गांव में पंचायत चुनावों यानी प्रधान पद, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के चुनावों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. हर कोई जल्द से जल्द इन चुनावों को कराने के पक्ष में हैं ताकि ग्राम विकास के रुके हुए कार्यों को गति मिल सके. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने के लिए तीन महीने का समय दिया है. आइए जानते हैं पंचायत और ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर ग्रामीणों की राय...