PM Modi Azamgarh Visit: 'यहां माफिया नहीं कानून का राज', अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में पीएम मोदी की हुंकार
Lok Sabha Elections 2024:PM मोदी ने आजमगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ अनंतकाल तक ये विकास का गढ़ बना रहेगा ये मोदी की गारंटी है. आज आजमगढ़ में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. पहले की सरकारों में बैठे हुए लोग जनता की आंख में धूल चुकाने के लिए घोषणा कर देते थे लेकिन हमारी सरकार शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करती है.
PM Modi Azamgarh Visit: PM मोदी ने आजमगढ़ में कहा कि पहले आजमगढ़ में माफिया राज था पर अब वहां लोग कानून का राज देख रहे हैं. यही वजह है कि इंडिया गठजोड़ के नेताओं की नींद उड़ी हुई है. आजमगढ़ के विकास का गढ़ बनेगा यह मोदी की गारंटी है. पहले की सरकारों में बैठे हुए लोग केवल योजनाओं की घोषणा करते थे. पहले की सरकार जनता के हाथ जनता के आंख में धुल झोंकती थी.
यह जनसैलाब जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है. पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 सालों से यह क्षेत्र विकास की राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ा हैं.