काशी में तमिल संस्कृति का भव्य उत्सव शुरू, 12 दिसंबर तक दिखेगा परंपराओं का संगम
Kashi Tamil Sangamam 2026: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण की शुरुआत हो गई है. 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया. काशी तमिल संगमम केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक खास पहल है.
Kashi Tamil Sangamam 2026: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण की शुरुआत हो गई है. 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया. काशी तमिल संगमम केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक खास पहल है. इसका उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच सांस्कृतिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक रिश्तों को मजबूत करना है.
यह आयोजन 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत किया जाता है. इसके जरिए देश की अलग-अलग भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को करीब लाने की कोशिश की जाती है. काशी और तमिलनाडु के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को सामने लाने वाला यह कार्यक्रम दोनों क्षेत्रों की विरासत को समझने का अवसर देता है. 12 दिसंबर तक चलने वाले इस पांचवें संस्करण में तमिल परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिलेगी.