दिल्ली में लश्कर का 'प्लान-टेरर', हाई अलर्ट मोड में पुलिस; लाल किला और चांदनी चौक पर सख्त चेकिंग!

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों से मिली हमले की खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है. लाल किले और चांदनी चौके इलाके में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है.

Shanu Sharma

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आतंकी हमले की तैयारी की जा रही है. खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा, राजधानी के लाल किले पर आई ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे हैं. कुछ महीने पहले भी आतंकियों ने चांदनी चौक के पास आतंकी हमले को अंजाम दिया था. इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई थी, वहीं दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 

दिल्ली में नवंबर में हुए हमले के बाद एक बार फिर से चांदनी चौके के एक मंदिर और लाल किले पर धमाके की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए हमले का बदला लेने के लिए यह प्लान तैयार कर रहे हैं. उनकी इन याजनाओं को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर समेत सभी सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है. तो चलिए इस मुद्दे को और बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस रिपोर्ट को देखते हैं.