IPL 2026

शिवम गुप्ता की क्या थी गलती? डिलवरी बॉय ने सिर पर क्यों किया हेलमेट से वार; जाने पूरा मामला

दिल्ली अब धीरे-धीरे देश की राजधानी नहीं बल्कि अपराध की राजधानी बनती जा रही है. यहां के सबसे फेमस और चकाचौंध वाले इलाके से एक नया मामला सामने आया है, जिससे लोगों में डर का माहौल है.

Shanu Sharma

राजधानी दिल्ली में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अपराध का एक नया मामला कनॉट प्लेस से आया है. जहां एक कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. कनॉट प्लेस को दिल्ली का सबसे रईसों का इलाका माना जाता है, ऐसे में इस इलाके में घटी इस घटना ने लोगों के मन में नया डर पैदा कर दिया है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक कारोबारी शिवम गु्प्ता पार्टी करने कनॉट प्लेस गए थे. हालांकि यही पर उनका विवाद एक फूड डिलवर करने वाले लड़के से हो गया. जिसके बाद उस डिलवरी बॉय ने अपने और लोगों को बुला लिया और शिवम गुप्ता के सिर पर कई बार हेलमेट से हमले किए. जिससे उसकी मौत हो गई. इस पूरी घटना से जुड़े रिपोर्ट को जानने के लिए इंडिया डेली का यह वीडियो देखें.