menu-icon
India Daily

ओलंपिक में मेडल दिलाया, अब मनु भाकर और सरबजोत सिंह के कोच के घर पर चलेगा बुलडोजर!

मनु भाकर और सरबजोत सिंह के कोच के घर पर बुलडोजर चलेगा. पेरिस ओलिंपिक में भारत को अब तक मिली तीन ब्रॉन्ज मेडल में से दो पिस्टल शूटर्स ने ही जीते हैं, जिसमें एक मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है.

auth-image
India Daily Live

भारत के नेशनल पिस्टल कोच समरेश जंग पेरिस ओलिंपिक से जैसे ही देश लौटे, तो उन्हें एक बेहद चौंकाने वाली खबर मिली. ये खबर थी कि अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में उनके घर को गिराने के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास अपना घर खाली करने के लिए सिर्फ 48 घंटे हैं, क्योंकि अधिकारियों ने इसे "अवैध निर्माण" करार दिया है. बड़ी बात ये कि समरेश पेरिस ओलिंपिक में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को शूटिंग गाइड कर रहे थे, जिन्होंने इन खेलों में भारत को दो ब्रॉन्ज मेडल जिताए.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, समरेश जंग ने कहा, “लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने हमें कल ही एक नोटिस दिया था. असल में, मुझे इसके बारे में पेरिस से घर पहुंचने के एक घंटे बाद पता चला.”

पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympics 2024) में भारत को अब तक मिली तीन ब्रॉन्ज मेडल में से दो पिस्टल शूटर्स ने ही जीते हैं, जिसमें एक मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है. इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स टीम में तीसरा स्थान हासिल किया.