IPL 2024: धोनी की टीम को बड़ा झटका, तूफानी खिलाड़ी पहले चरण से बाहर

IPL 2024: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 से आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है. पिछले सीजन के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल हो गए हैं.

India Daily Live

 


 
 



IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल हो गए हैं. अब उन्हें बाएं पैर के अंगूठे की सर्जरी करानी होगी. पूरी तरह रिकवर होने में उन्हें करीब 1 महीने का वक्त लग सकता है. कॉनवे को पिछले सीजन के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. अंगूठे की सर्जरी के चलते कॉनवे आने वाले 8 से 10 हफ्तों तक मैदान पर बल्ला नहीं चला पाएंगे.

ऐसी स्थिति में कॉनवे का आईपीएल के इस सीजन में खेलना पूरी तरह से मुश्किल लग रहा है. 32 वर्षीय इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी. जिसके कारण वो आगामी मैच नहीं खेल पाए. उनको डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सर्जरी के बाद रिकवरी में कम से कम 8 सप्ताह लगने वाले हैं. ऐसे में कॉनवे का आईपीएल खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

पिछले सीजन में कॉनवे ने की थी धमाकेदारी बल्लेबाजी
22 मार्च से आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है. लीग पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वहीं पिछले सीजन की बात करें तो कॉनवे ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम की शुरुआत करते थे. 2022 में आईपीएल करियर का डेब्यू करने वाले कॉनवे पहले सीजन के सात मैचों में 252 रन बनाए थे. जबकि पिछले सीजन उन्होंने 16 मैच मुकाबलों में 6 अर्धशतक के साथ 692 रन बनाए थे.