बारिश के मौसम में आसमान से कैसे गिरती है बिजली? समझिए इसके पीछे का विज्ञान
How Lightning Is Formed: बारिश के मौसम में अक्सर आसमानी बिजली गिरने की खबर आती रहती है. बादल में तेज गड़गड़ाहट की आवाज हर किसी ने सुनी होगी. बादलों के बीच अक्सर गरजने के साथ बिजली कड़कती देखी जाती है. कभी-कभी यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इसके साथ जमीन पर बिजली गिरने की वजह से जानलेवा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं आसमान में कैसे बनती हैं बिजली?
Monsoon Lightning: बारिश के मौसम में अक्सर आसमानी बिजली गिरने की खबर आती रहती है. बादल में तेज गड़गड़ाहट की आवाज हर किसी ने सुनी होगी. बादलों के बीच अक्सर गरजने के साथ बिजली कड़कती देखी जाती है. कभी-कभी यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इसके साथ जमीन पर बिजली गिरने की वजह से जानलेवा साबित हो सकता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिजली कैसे बनती है. चलिए जानते हैं कि कैसे बादलों के बीच बिजली कैसे बनती है.
कैसे बनती है बिजली?
वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रैंकलिन पहले व्यक्ति थे जिन्होंने पहले बिजली चमकने का सही कारण. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब आकाश में बादल छाए होते हैं तो उसमें मौजूद पानी के छोटे-छोटे कण वायु की रगड़ के वजह से चार्ज हो जाते हैं. इस वजह से कुछ बादलों में पॉजिटिव चार्ज आते हैं तो कुछ में नेगेटिव चार्ज. जब ये दोनों चार्ज एक-दूसरे से मिलते हैं तो लाखों में वोल्ट की बिजली होती है.