सीजफायर खत्म होते ही क्या मिडिल ईस्ट में फिर मचेगी तबाही, या दूसरी दौर के बातचीत सेसब होगा कंट्रोल?
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का समय अब खत्म होने वाला है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब दोनों देशों के बीच जंग फिर से शुरू हो जाएगी या फिर दूसरे दौर के शांति वार्ता के बाद इसे खत्म कर दिया जाएगा.
अमेरिका-ईरान के बीच कल सीजफायर खत्म हो जाएगा. हालांकि उससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से ईरान के साथ शांति वार्ता का दावा कर रहे हैं. लेकिन दूसरी ओर ईरान इस दावे को मानने के लिए तैयार नहीं है. ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ बातचीत संभव नहीं है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि दोनों देशों के बीच क्या अब जंग थमने वाली है या एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में तबाही मचेगी.
कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बार इस्लामाबाद में होने वाली दूसरी राउंड की बातचीत में खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होंगे. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. वहीं ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के शर्तों को मानने के लिए अब भी तैयार नहीं है. इजरायल भी इस जंग को खत्म करने के मूड में नहीं है. इतना ही नहीं कुछ दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया है. ईरान ने भारतीय जहाज को भी निशाना बनाया है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं,