अमेरिका और ईरान के बीच कब थमेगी जंग, क्या कर रहा पाकिस्तान? अब क्या होगा डोनाल्ड ट्रंप का नेक्ट मूव

अमेरिकी और ईरान के बीच चल रही लड़ाई अब ट्रंप के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है. एक ओर कुछ ना सुनने के मूड में ईरान और दूसरी तरफ खाड़ी देशों की बढ़ती चिंता. अब इस हालात में ट्रंप क्या करेंगे.

Shanu Sharma

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब ईरान के खिलाफ इस जंग की शुरुआत की थी तो शायद सोचा नहीं होगा कि लड़ाई इतनी लंबी चलेगी. उन्होंने ईरान को हल्के में लेने की भूल की थी, जिसका खामियाजा पूरी दुनिया भुगत रही है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. एक ओर डोनाल्ड ट्रंप है जो तनाव में भी हैं और आक्रमक भी है. वहीं दूसरी तरफ ईरान है, जो पिछे हटने के लिए तैयार नही है. 

डोनाल्ड ट्रंप के लिए अब यह इज्जत की लड़ाई बन गई है. वह चाहें तो भी अब वह इस  लड़ाई से अपने कदम पीछें नहीं कर सकते हैं क्योंकि ऐसा करना उनके राजनीतिक इमेज को प्रभावित करेगा. वहीं दूसरी तरफ ईरान अब कोई समझौता करने के मूड में नहीं है. इन सब के बीच खाड़ी देशों में डर का माहौल है. अब सवाल यह है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप इस जंग पर काबू कर पाएंगे या पूरा मिडिल ईस्ट नफरत में आग में झुलस जाएगा. इंडिया डेली के इस खास वीडियो में इस युद्ध के बारे में और भी बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.