युद्धविराम की उम्मीद खत्म! तेहरान पर सफेद झंडा दिखाने का दबाव बना रहा अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और युद्धविराम की उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं. अमेरिकी चेतावनियों के बीच ईरान से सटे इलाकों में ड्रोन हमलों ने हालात और गंभीर कर दिए हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब दोनों देशों के बीच टकराव और गहराने की आशंका है.

Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव बढ़ता ही जा रहा है. इसी के साथ युद्धविराम की उम्मीद पर पूरी तरह से विराम लग चुका है. तनाव अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां अमेरिका अब ईरान पर सफेद झंडा उठाने का दबाव बना रहा है. वहीं दूसरी तरफ ईरान से सटे इलाकों में ड्रोन अटैक ने पूरे इलाके को सुलगा दिया है. मिडिल ईस्ट में तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है. इस पूरे मुद्दे को समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.