चरम पर अमेरिका-ईरान तनाव, वॉशिंगटन ने दी आर्थिक कदम की चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. वॉशिंगटन तेहरान पर अभूतपूर्व आर्थिक दबाव बनाने की तैयारी में है, वहीं ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की तपिश बढ़ती नजर आ रही है. वॉशिंगटन, तेहरान पर दबाव का शिकंजा कसने की तैयारी में है. हालांकि ईरान भी झुकने के बजाय अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है. अमेरिका की तरफ से अगले हफ्ते तक ऐसे आर्थिक कदम उठाने की चेतावनी दी गई है, जो अभूतपूर्व होगा. लेकिन इसके बाद भी तेहरान के तेबर में कोई नरमी नजर नहीं आ रही है.
ईरान ने यह साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका से कोई बातचीत होगी तो उसकी शर्तों पर होगी. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दो टूक कहा है कि कतर और पाकिस्तान के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान जरूर हो रहा है. लेकिन इसे बातचीत की शुरूआत नहीं माना जा सकता. ईरान की दलील है कि अमेरिका ने पहले भी बातचीत के नाम पर धोखा दिया है. आप इस मुद्दे को और भी ज्यादा गहराई से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को पूरा देखें.