तेहरान पर न्यूक्लियर हमले की आशंका... फिर बदले ट्रंप के सुर! मिडिल ईस्ट फिर जंग के मुहाने पर
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ट्रंप की नई चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा फिर गहरा गया है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. हाल ही में उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते हैं. ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका की सैन्य ताकत पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ी तो बड़ा एक्शन लिया जाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं.
अभी हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर घोषित किया गया था. लेकिन अब यह समझौता टूटने के कगार पर नजर आ रहा है. इजरायल द्वारा लेबनान में किए गए हमलों के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. ईरान ने इसे सीजफायर का उल्लंघन बताया है. इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों को रोकने जैसे कदम भी उठाए हैं. इससे पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम है.