ट्रंप का दावा होर्मुज पूरी तरह खुला, लेकिन हकीकत क्या? देखें ये खास वीडियो

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला बताया है. हालांकि जहाजों की आवाजाही अभी भी सामान्य नहीं है और तेल बाजार पर इसका दबाव बना हुआ है.

Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी संघर्ष को करीब छह महीने होने वाले हैं. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला है और यहां से जहाजों की आवाजाही जारी है. हालांकि, उपलब्ध जहाजरानी आंकड़े बताते हैं कि इस जलमार्ग से व्यापारिक जहाजों की संख्या अभी सामान्य स्तर से काफी कम है.

ट्रंप पहले होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताने वाला नक्शा भी साझा कर चुके हैं. उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को प्रभावी बताया है. दूसरी ओर, ईरान का कहना है कि जलमार्ग तब तक सामान्य रूप से नहीं खुलेगा, जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी खत्म नहीं करता. होर्मुज दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण तेल मार्ग है. मौजूदा संकट के कारण तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.