स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता जल्द होगा साफ, रूस-चीनऔर ईरान ने मिलाया हाथ! अब क्या करेंगे ट्रंप?

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अभी भी जारी है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की समस्या खत्म हो जाएगी.

Shanu Sharma

ईरान-अमेरिका के बीच अभी भी तनाव बरकरार है. जिसकी वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित है. पूरी दुनिया को इस बात का इंतजार है कि पेट्रोल-डीजल सामान्य रूप से सप्लाई हो सके. माना जा रहा है कि अब इस मुद्दे पर जल्द ही फैसला हो सकता है. एक ओर ईरान, रूस और चीन ने हाथ मिलाया है. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रंप दावा कर रहे हैं कि अब किसी भी वक्त अमेरिका ईरान पर हमला कर देगा. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी चीन यात्रा पर गए थे. हालांकि वहां से भी इस मुद्दे पर कोई खास खबर नहीं आई. हालांकि उनकी यात्रा के तुरंत बाद अब रूसी राष्ट्रपति चीन पहुंचे हैं. उम्मीद की जा रही है कि अब इस मुद्दे पर कुछ बड़ा हो सकता है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.