IPL 2026 Weather IMD

मॉस्को में 'ड्रोन अटैक' के बाद यूक्रेन पर ताबतोड़ कहर बरपा रहा रूस, वीडियो में देखें कैसे कर रहा हमला

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हमला किया है. जिसके बाद मॉस्को के चार एयरपोर्ट को बंद कर दिए गए. चलिए जंग से जुड़े अपडेट के बारे में जानते हैं.

Shanu Sharma

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार सालों से जंग जारी है. हालांकि अब तबाही की नई कहानी लिखी जा रही है. यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन अटैक किया है, यानी कुल मिलाकर कीव इस जंग के लिए अभी भी तैयार है. वहीं रूस ने इस हमले से किसी भी तरह के बड़े नुकसान से इनकरा किया है, लेकिन जेलेंस्की की यह गलती कीव के लिए महंगी साबित हो सकती है.

इस हमले के बाद मॉस्को ने अपने चार बड़े एयरपोर्ट को बंद किया है, कई उड़ाने को रद्द कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक रूसी डिफेंस सिस्टम ने एक घंटे के भीतर 11 ड्रोन को तहस-नहस कर दिया है. तो चलिए जानते हैं इस जंग के लिए रूस और यूक्रेन कितना तैयार है? इस जंग का दोनों देशों पर क्या असर पड़ेगा. इंडिया डेली के इस वीडियो आप यह भी देख सकते हैं कि कैसे ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है.