अमेरिका-ईरान टकराव में खार्ग आइलैंड बना नया रणक्षेत्र! तेहरान ने दी सीधी चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब खार्ग आइलैंड तक पहुंच गया है. अमेरिका के कड़े रुख के बीच ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी सैन्य कार्रवाई की कीमत अमेरिकी सैनिकों को चुकानी पड़ सकती है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा गया है.

Shanu Sharma

अमेरिका-ईरान का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिकी सैनिकों ने लगातार 10वें दिन ईरान के अलग-अलग शहरों को निशाना बनाया. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है. तेहरान मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमला बोल रहा है.

दोनों देशों के बीच चल रहे इस जंग में अब खार्ग आइलैंड का मुद्दा भी गरमा गया है. एक ओर अमेरिका इस पर कब्जे की धमकी दे रहा है. वहीं दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका को साफ चेतावनी दे दी है कि अगर वह ऐसा करने की सोचते भी हैं, तो उनके सैनिकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के खास वीडियो को देख सकते हैं.