Iran America Conflict: क्या खामनेई ट्रंप के साथ मीटिंग में झुकेंगे या फिर कर देंगे युद्ध का ऐलान?
ईरान को धमकाने के लिए भले ही अमेरिका ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट भेज दिए हैं. वो ये यह सब इसलिए कर रहा है क्योंकि ईरान के साथ डील फेल हो गई है.
Iran America Conflict: मिडिस ईस्ट में अमेरिका और ईरान के लगातार तनाव बढ़ रहा है, जिस वजह से पूरी दुनिया में एक और बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है. ईरान को धमकाने के लिए भले ही अमेरिका ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट भेज दिए हैं. वो ये यह सब इसलिए कर रहा है क्योंकि ईरान के साथ डील फेल हो गई है. वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अली खामेनेई से मिलना चाहते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शायद ये बातचीत मंगलवार को शुरू हो. लेकिन यह सिर पर बंदूक रखकर साइन करवाने जैसी है. वहीं ईरान पीछे झुकने को तैयार नहीं है. उसका कहना है कि उसके पाm 48 किलो एनरिच्ड यूरेनियम सुरक्षित है और मिसाइल प्रोग्राम चालू रहेगा. वहीं फॉरेन मिनिस्टर ने साफ किया कि धमकी देकर बात नहीं चलेगी. ऐसे में सवाल है कि क्या ईरान अमेरिका के आगे झुकेगा या अमेरिका को पीछे हटना पड़ेगा.