VIDEO: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को UAE के राष्ट्रपति ने गले लगाकर दिया बड़ा सम्मान
फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को मुश्किल विमानन परिस्थिति में साहस और जिम्मेदारी दिखाने के लिए UAE के प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ के फर्स्ट क्लास सम्मान से नवाजा गया.
विमान के कॉकपिट में अचानक पैदा हुई गंभीर स्थिति के बीच यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात ने प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है. फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित उस मुश्किल परिस्थिति में खुद घायल थे, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय सूझबूझ और साहस के साथ विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई.
उनके इस साहस और कर्तव्यनिष्ठा की अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है. UAE ने कैप्टन स्मित मच्छार को ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ के फर्स्ट क्लास सम्मान से सम्मानित किया है. यह UAE के प्रतिष्ठित नागरिक और सैन्य सम्मानों में शामिल है, जिसे असाधारण योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जाता है.