FIFA World Cup 2026 IMD Weather

आक्रमण का रण तैयार! शांति की उम्मीद और संघर्ष की आशंका, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान के बीच अब आगे क्या?

अमेरिका किसी भी वक्त ईरान पर हमला कर सकता है. वहीं यूक्रेन और रूस के बीच भी शांति स्थापित नहीं हो पाई है. दुनिया के कई देश इस समय दो राहे पर खडे़ हैं.

Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं यूक्रेन और रूस का भी कुछ ऐसा ही हाल है. दुनिया के कई देशों के बीच जंग की तैयारी हो रही है. हालांकि शांति की उम्मीद के साथ कई देशों के बीच बातचीत की जा रही है. 

मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों में अमेरिका ने मीडिल ईस्ट में कई फाइटर जेट तैनात कर दिए. अमेरिका इससे पहले अरब सागर में अपने युद्धपोत अब्राहम लिंकन को उतार चुका है. इसके अलावा यूक्रेन और रूस के बीच भी शांति स्थापित करने के लिए बातचीत की जा रही है. दुनिया में चल रहे उथल-पुथल को और अच्छे से समझने के लिए आप हमारे इस वीडियो को देख सकते हैं.