US Israel Iran War

ट्रंप ने ईरान को दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम! अब क्या होगा अमेरिका का अगला कदम? शुरू हो सकता है वर्ल्ड वॉर 3!

मिडिल ईस्ट में तनाव अब अपने चरम पर है. ईरान और अमेरिका दोनों पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. वहीं ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम अब कुछ समय में ही खत्म होने वाला है.

Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में तनाव घटने का नाम नहीं ले रहा. अमेरिका-इजरायल और ईरान का टकराव अब वर्ल्ड वॉर की तरफ बढ़ रहा है. अब अमेरिका-ईरान केवल बयानबाजी नहीं बल्कि जंग की पूरी तैयारी कर ली है. दुनिया की नजरें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर है. अमेरिका द्वारा दी जा रही कई धमकियों के बाद भी तेहरान झूकने के लिए तैयार नहीं है. इसके बजाय तेहरान खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है.

ईरान ने कई बार पलटवार करते हुए कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो जवाब भी उसी तरीके से दिया जाएगा. ट्रंप ने 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था, जो अब पूरा होने के करीब है. अगर ईरान और अमेरिका नहीं मानते हैं तो किसी भी समय जंग शुरू हो चुका है. मिडिल ईस्ट के जलने से आग पूरी दुनिया में फैल सकता है. आइए इंडिया डेली के इस खास वीडियो में जानते हैं कि क्या ये टकराव वर्ल्ड वॉर 3 का संकेत है.