ईरान से टकराव अमेरिका पर पड़ा भारी! USS जॉर्ज वॉशिंगटन हटाने से चीन के लिए खुला रास्ता
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं. अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोतों में शामिल USS जॉर्ज वॉशिंगटन को हटाने की चर्चा के बीच जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
पूरी दुनिया में एक शक्ति संतुलन शिफ्ट देखने को मिल रहा है. आने वाले समय में कुछ और जंगी मोर्चे खुलते हुए दिख सकते हैं. क्योंकि समुद्र का सिकंदर आज अपने ही चक्रव्यूह में फंस चुका है. ईरान से पंगा लेना महाशक्ति को इतना भारी पड़ रहा है कि उसे अपना सबसे बड़ा और सबसे घातक ब्रह्मास्त्र 'USS जॉर्ज वॉशिंगटन' हटाना पड़ रहा है. इसी के साथ चीन के लिए अमेरिका ने रास्ता खुला छोड़ दिया है. ऐसे में जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहा है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.