Asian Games 2026 BRICS 2026

'जंग हार जाएगा अमेरिका', चीन के 'नोस्त्रदमस' ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी; कई बातें हो चुकी है सच

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक भविष्यवाणी वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया गया है कि इस जंग में सुपरपावर की हार तय है.

Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब अमेरिकी पर भी पड़ना शुरू हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद नहीं थी की ये लड़ाई इतनी लंबी हो सकती है. लेकिन अब ईरान, ट्रंप के लिए मुसीबत बन चुका है. हालांकि इस जंग के बीच एक भविष्यवाणी काफी चर्चे में है, जिसमें इस जंग के बारे में 100 साल पहले ही बता दिया गया था. इतना ही नहीं इसमें सुपर पॉवर की हार बताई गई थी. 

चीन का नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एक प्रोफेसर ने सालों पहले तीन भविष्यवाणिया की थी, जिसमें दो सच हो चुकी है. उन्होंने कहा था कि ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे,  ये सच हो गया. उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रपति बनने के बाद ईरान के साथ यु्द्ध शुरू करेंगे. उनकी यह भी भविष्यवाणी सच हो गई. उन्होंने एक और भविष्यवाणी की थी, जिसे लेकर चर्चा जारी है. उन्होंने कहा है कि ईरान इस युद्ध को जितेगा, अब इसे लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं. आप उनके भविष्यवाणी और अमेरिका-ईरान तनाव के बारे में इंडिया डेली के इस वीडियो में और ज्यादा बेहतर तरीके से जान सकते हैं.