'ममता बनर्जी चुनाव हारी हैं, हमारा समर्थन नहीं खोईं', बांग्लादेशी नेता के बयान ने मचाया बवाल
ममता बनर्जी की हार पर बांग्लादेशी नेता ने दुख जताया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि ममता बनर्जी के समर्थन में बांग्लादेशी मुसलमान खड़े हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को करारी हार मिली. हालांकि उनकी हार पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बांग्लादेशी नेता भी दुखी नजर आ रहे है. बांग्लादेश के सांसद नाहिद इस्लाम ने बंगाल चुनाव को लेकर विवादित बयान दिए हैं. उन्होंने अपने बयान में ममता बनर्जी का समर्थन देते हुए कहा कि उनके देशा के मुसलमान उनके साथ खड़े हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह तक सलाह दे दी की ममता बनर्जी को दिल्ली से चुनाव लड़ना सही रहेगा.
बांग्लादेश नेता के बयान पर बवाल मच गया है. उन्होंने खुलेआम इस बात का ऐलान किया कि ममता बनर्जी केवल चुनाव हारी हैं, उनका समर्थन नहीं खोईं है. इतना ही नहीं बांग्लादेशी नेता ने सलाह दी कि ममता बनर्जी को अपना पद नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसे में भारत के नेता अब सवाल उठा रहें हैं कि ममता बनर्जी किसके भरोसे पर चुनाव लड़ रही थी और उन्होंने भारत के मुद्दे में बांग्लादेश की टिप्पणी को गलत बताया है. इस विषय के बारे में और भी ज्यादा विस्तार से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.