VIDEO: देखें कितना खतरनाक है चक्रवाती तूफान 'अर्नब'? आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब और भी भीषण रूप ले चुका है. मौसम विभाग के अनुसार इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यनम के बीच तट से टकराने की संभावना है.

Km Jaya

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल चुका है. इसके खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक तूफान 28 अक्टूबर को बापटला और विशाखापत्तनम के पास आंध्र प्रदेश और यनम के बीच तट से टकरा सकता है.

आईएमडी के अनुसार 26 अक्टूबर की रात 11.30 बजे तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद था और करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था. उस समय यह गोपालपुर से करीब 400 किलोमीटर, विशाखापत्तनम से 350 किलोमीटर और काकीनाडा से 420 किलोमीटर दूर था. वीडियो में देखिए तूफान 'अर्नब' कितना खतरनाक है.

IMD