'वैश्विक भलाई की कामना', BRICS Summit से पहले PM मोदी का पोस्ट वायरल
BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि बैठक में वैश्विक हित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि आने वाले दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए एक मंच पर जुटेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि साझा वैश्विक हित को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श होगा.BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह राजधानी पहुंचे. उनकी भारत यात्रा को सम्मेलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं, चीन ने भी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के BRICS Summit में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. ऐसे समय में उनकी भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. इस मुद्दे पर और अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.