लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी, पहले भी कई बार मिल चुकी है धमकी

Salman Khan House Firing: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है.

India Daily Live

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग ने हर तरफ तहलका मचा दिया है, जिसके बाद अब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन सामने आया है. दरअसल हमले के कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में मौजूद है. उसने सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि सलमान खान हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था. ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है.