West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

मिर्जापुर के असली किंग बन गए गुड्डू पंडित? परफॉर्मेंस से जीत लिया दिल

मिर्जापुर के तीसरा सीजन काफी धमाकेदार साबित हुआ है. यह 5 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो चुका है. इस वेब सीरीज में गुड्डू पंडित का रोल अदा करने वाले अली फजल को फैंस ने काफी पसंद किया है. शो में मुन्ना भैया की कमी फैंस को काफी ज्यादा खली भी है.

India Daily Live
 

मिर्जापुर के तीसरे सीजन में गुड्डू पंडित के रोल में नजर आ रहे अली फजल (Ali Fazal) के तो क्या ही कहने हैं. उनके डायलॉग डिलीवरी से लेकर, उनके एक्शन तक सब कुछ फैंस को काफी पसंद आई. मिर्जापुर की गद्दी पाने के लिए गुड्डू भैया कई सारे एक्शन करते दिखते हैं. कालीन भैया, मुन्ना भैया के बाद अगर सबसे अहम रोल हैं तो वो गुड्डू पंडित का ही है.

मिर्जापुर के तीसरे सीजन का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. पूरे 4 साल बाद मिर्जापुर के तीसरे पार्ट को रिलीज किया गया है. जहां कुछ लोग इस सीजन को देखने के बाद खुश हैं तो वहीं इस सीजन में मुन्ना भैया की गैरमौजूदगी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है और वो सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं.