T20 World Cup 2026 Budget 2026

'उदाहरण पेश कर नेतृत्व करने का क्या हुआ', शार्क टैंक के अनुपम मित्तल ने लगा दी स्टारबक्स के नए CEO की क्लास

स्टारबक्स ने लक्ष्मण नरसिम्हन को हटाकर निकोल को कंपनी का नया सीईओ बनाया है. निकोल इससे पहले अमेरिकी रेस्टोरेंट कंपनी Chipotle के सीईओ थे.  बिक्री में लगातार आ रही गिरावट के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है.

social media
India Daily Live

Business News: दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन स्टारबक्स ने ब्रायन  निकोल को कंपनी का नया सीईओ घोषित किया है. ब्रायन अपने एक फैसले को लेकर खबरों में बने हुए हैं, यही नहीं उनके इस फैसले की आलोचना भी हो रही है. शार्क टैंक के जज अनुपम मित्तल ने भी उनके इस फैसले की आलोचना की है.

प्राइवेट जेट से दफ्तर जाएंगे निकोल

तो पूरा मामला ये है कि ब्रायन निकोल हफ्ते में तीन बार ऑफिस जाएंगे. ब्रायन कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच पर रहते हैं. यहां से 1600 किमी दूर सिएटल स्थित अपने दफ्तर जाने के लिए वह अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करेंगे और इसका खर्चा भी कंपनी ही उठाएगी.

अनुपम मित्तल ने लगा दी क्लास

शार्क टैंक के जज अनुपम मित्तल ने निकोल के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'उदाहरण पेश कर नेतृत्व करने का क्या हुआ.' यानी मित्तल साफ-साफ ये कहना चाहते थे कि एक लीडर के तौर पर आप ये क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं.

बता दें कि स्टारबक्स ने लक्ष्मण नरसिम्हन को हटाकर निकोल को कंपनी का नया सीईओ बनाया है. निकोल इससे पहले अमेरिकी रेस्टोरेंट कंपनी Chipotle के सीईओ थे.  बिक्री में लगातार आ रही गिरावट के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है.

कितनी मिलेगी सैलरी

बतौर सीईओ निकोल को 1.6 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलेगी, इसके अलावा उन्हें कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर 3.6 मिलियन डॉलर से लेकर 7.2 मिलियन डॉलर के बीच में कैश बोनस भी मिलेगा.

पहले भी साधा था स्टारबक्स पर निशाना

यह पहली बार नहीं है जब मित्तल ने स्टारबक्स पर निशाना साधा है. इस महीने की शुरुआत में ब्रायन निकोल बतौर सीईओ नियुक्त किए जाने पर मित्तल ने कहा था, 'जब तक वे अपनी जड़ों को नहीं खोज लेते और जब तक अपने उद्देश्य को वापस नहीं पा लेते तब तक स्टारबक्स के मूल्य में गिरावट जारी रहना अपरिहार्य है. फिलहाल वह एक कॉफी की दुकान कम और एक मिठाई का स्टोर ज्यादा बन चुका है. उसकी कॉफी में आपराधिक स्तर तक चीनी मिलाई जा रही है जो लोगों को बीमार कर रही है. संभवत: यह तंबाकू से भी ज्यादा विषैला है' उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन ब्रायन को लाना अच्छा कदम है.'