T20 World Cup 2026

Market Outlook: रफ्तार की सुनामी में सेंसेक्स-निफ्टी की ऊंची उड़ान, जानें 19 जुलाई को कैसी रहेगी मार्केट की रफ्तार

Market Outlook: गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नया ऑल टाइम हाई बनाया. मार्केट की तेजी देखकर निवेशक भर भर कर पैसा लगा रहे हैं. हालांकि, पैसा लगाने से पहले शेयरों का चुनाव भी सोच समझकर किया जा रहा है. गुरुवार को सेंसेक्स 626.91 अंक चढ़कर 81,343.46 पर तो निफ्टी 187.80 अंक बढ़कर 24,800.80 के स्तर पर क्लोज हुई. 

Social Media
India Daily Live

Market Outlook: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने फिर से कमाल कर दिया. मार्केट ने सप्ताह के चौथे दिन सुनामी की रफ्तार पकड़ी. रफ्तार इतनी तेज थी कि की सेंसेक्स 81,000 के पार पहुंच गया. सेंसेक्स 626.91 अंक चढ़कर 81,343.46 पर बंद हुआ तो निफ्टी 187.80 अंक बढ़कर 24,800.80 के स्तर पर बंद हुई. यह पहली दफा है जब निफ्टी ने 24,829 के स्तर को और सेंसेक्स ने 81,343 के स्तर को छूकर नया ऑल टाइम हाई बनाया.

गुरुवार को आई इस रफ्तार की सुनामी में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 22 में तेजी और 8 में गिरावट दिखी. सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर के शेयरों में देखी गई. आईटी सेक्टर में 2.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली तो मीडिया सेक्टर में 3.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

13 जुलाई को कैसे रहेगी मार्केट की चाल

18 जुलाई को बाजार ने भले ही सुनामी की रफ्तार से छलांग मारी हो लेकिन 19 जुलाई को ऊहापोह की स्थिति बनी रह सकती है. प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि गुरुवार को मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इंडेक्स ने एक ग्रीन कैंडल बना ली है. इसके अनुसार अब निफ्टी 25,000 के स्तर की ओर भागेगा.

वहीं, शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि दो दिन की कंसोलिडेशन के बाद निफ्टी में तेज उछाल देखने को मिला है. यह तेजी 25,000 तक जारी रह सकती है.  यह तेजी इस बात के संकेत दे रह ही कि मार्केट की चाल जैसे है उसी रफ्तार से बनी रह सकती है. गुरुवार को तेजी ये बात रही है कि शुक्रवार को भी मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है.

डिस्क्लेमर- यह खबर सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. हम किसी को भी शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे हैं. कहीं भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें.