IPL 2026

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी माफी! ड्राइविंग लाइसेंस भी हो सकते हैं रद्द; इन बातों का रखें ध्यान

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को कोई माफी नहीं मिलेगी. चालान के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस तक रद्द हो सकता है. 

Pinterest
Shanu Sharma

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस अपने नियमों को और भी ज्यादा सख्त करने की तैयारी में है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि नए ट्रैफिक चालान पर न केवल सख्ती लागू की जाएगी बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया कि कई बार चालान जारी होने के बाद भी लोग उसे भरते नहीं हैं, ऐसे में उन लोगों के लाइसेंस को सस्पेंड भी किया जा सकता है. साथ ही उनके खिलाफ भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा चालान अदालत में जाने के बाद उसे चुनौती देने के नियमों में भी बदलाव करने की बात कही गई है.

ट्रैफिक चालान भरने के नियमों में बदलाव

नए नियमों के मुताबिक अगर कोई वाहन चालक चालान को अदालत में चुनौती देना चाहता है तो उसे सबसे पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी होगी. इसके बाद भी जो चालान का जुर्माना तय किया गया है उसकी 50 प्रतिशत राशि देनी होगी. लेकिन जो कोई भी चालान नहीं भरेगा या फिर उसकी अनदेखी करेगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन को भी ब्लॉक किया जा सकता है. इसके अलावा ओवरस्पीडिंग करने वालों को कोई भी माफी नहीं मिलेगी. उनके ड्राइविंग लाइसेंस को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया जा सकता है.

सख्ती से सतर्कता बढ़ने की उम्मीद

अधिकारियों का कहना है कि जुर्माना और नियमों की सख्ती के बाद चालकों में सुधार की उम्मीद ज्यादा है. साथ ही उम्मीद जताई गई कि अब लोग चालान की वजह से ही नहीं बल्कि जागरूक होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे. अगर हर एक चालक जागरूक हो जाता है तो खतरा कम होने की संभावना ज्यादा है. भारत में हर दिन कई सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. कभी एक की गलती के कारण कई लोग अपनी जान खो देते हैं, ऐसे में इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों का सतर्क होना काफी ज्यादा जरूरी है. ट्रैफिक नियमों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं.