Lakshadweep Flights: देश भर में लोग इन दिनों मालदीव के बजाए लक्षद्वीप जाने की योजना बनाने लगे हैं. लक्षद्वीप जाने के लिए हर कोई इन दिनों गूगल पर जाकर जानकारी जुटा रहा है. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि वहां कैसे पहुंचा जाए. लक्षद्वीप जाने के लिए लोग फ्लाइट बुकिंग को लेकर लोग कंफ्यूज हैं. दरअसल, एयर टिकट बुक करने वाली किसी भी वेबसाइट पर फिलहाल लक्षद्वीप के लिए कोई डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध नहीं है. फ्लाइट उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग कंफ्यूज हैं कि लक्षद्वीप कैसे पहुंचे. आइए आज हम आपको बताते हैं कि फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे पहुंचा जा सकता है.
भारत के किसी भी कोने से लक्षद्वीप पहुंचने के लिए फिलहाल कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिलेगी. मौजूदा समय में स्पेशल परमिट वाली एक फ्लाइट है जो दिल्ली से लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड तक उड़ान भरती है. अगर आप इस फ्लाइट में टिकट बुक करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें, इस फ्लाइट के सभी टिकट मार्च तक के लिए बुक हो चुके हैं. अलायंस एयर के अलावा कोई भी एयरलाइन नहीं है जो डायरेक्ट लक्षद्वीप तक जाती है. ऐसे में अब बड़ा सवाल है कि फ्लाइट से लक्षद्वीप यात्रा कैसे करें.
अगर आप फ्लाइट से लक्षद्वीप पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आप देश के किसी भी हिस्से से कोच्चि के लिए फ्लाइट ले सकते हैं. कोच्चि पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले लक्षद्वीप प्रशासन के दफ्तर जाकर परमिट लेना होगा. परमिट के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. इसके बाद आप वहां से लक्षद्वीप के लिए डायरेक्ट फ्लाइट लेकर लक्षद्वीप पहुंच जाएंगे. कोच्चि से आप फ्लाइट की बजाए ट्रेन या फिर पानी वाले जहाज के माध्यम से भी आप लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं.