IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

क्लब में नाबालिगों को भी मिल जाती है एंट्री? मम्मी-पापा भी समझ लें नियम वरना हो जाएगी मुश्किल

Rules Of Club: पब, बार, क्लब और लाउंज सभी में काफी फर्क होता है. इनमें से कुछ ऐसी जगह होती है जहां नाबालिगों की एंट्री नहीं हो पाती है.

Freepik
India Daily Live

Age Limit In Club: आजकल के युवा छोटी-छोटी खुशी को भी बेहद जोर-शोर से मनाते हैं. कुछ युवा सेलिब्रेट करने के लिए होटल, फार्म हाउस, रेस्टॉरेंट, बीच या फोर्ट जाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी युवा हैं जो पार्टी करने के लिए क्लब या बार में जाना पसंद करते हैं. बार, पब, क्लब और लाउंज में से कुछ ऐसी जगह होती है जहां नाबालिगों की एंट्री नहीं हो पाती है.आइए जानते हैं क्या क्लब में नाबालिग जाकर पार्टी के मजे ले सकते हैं.

पब, बार, क्लब और लाउंज सभी में काफी फर्क होता है. क्लब काफी बड़ा होता है. इसके साथ क्लब में डांस स्टेज भी होता है. क्लब में पार्टी करने के लिए एंट्री फीस होती है. बता दें, क्लब में मेंबरशिप भी मिलता जिसकी मदद से आपको बार-बार पेमेंट करने की जरूरत नहीं हैं. क्लब में आपको खाने के लिए बहुत ऑप्शन मिलते हैं.

क्या क्लब में नाबालिगों मिलती है एंट्री?

पब, बार, क्लब और लाउंज एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं. पब, बार, क्लब और लाउंज में उन्हीं लोगों के सर्व किया जाती हैं जिनकी आयु सीमा 18 से 21 साल होती है. 18 साल से उम्र के लोगों को क्लब में एंट्री नहीं मिलती है. लेकिन पब में नाबालिगों को किसी बड़े से साथ एंट्री मिल जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पब में अल्‍कोहल के अलावा मेन्यू में साइडर, सॉफ्ट ड्रिंक्स भी शामिल होते हैं.

बार किसे कहते हैं?

बता दें, पब में सभी उम्र के लोगों को एंट्री मिल जाती है. पब में आप किसी ड्रिंक्स लेने के साथ आप स्टेज फ्लोर पर डांस भी कर सकते हैं. यहां आपको घर जैसी फिलिंग देने की कोशिश की जाती है. वहीं, बार में शराब बेची जाती है. यहां केवल 21 उम्र के ऊपर के लोगों को एंट्री दी जाती है. यहां ड्रिंक करने के बाद ज्यादा देर तक रुका नहीं जा सकता है.

कैसा होता है लाउन्ज?

अगर बात करें लाउन्ज की तो लाउन्ज की तो यहां का माहौल काफी चिल होता है. लाउन्ज में ड्रिंक्स के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें भी मेन्यू में शामिल रहती है. लाउन्ज  लाइट म्यूजिक रहता और कुछ लाउन्ज में डांस फ्लोर भी रहता है.