T20 World Cup 2026

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब कन्फर्म टिकट भी नहीं होगा वेस्ट, बस करना होगा ये काम

अगर आपका रेलवे का टिकट कन्फर्म हो गया और आप इसे किसी कारणवश कैंसिल करना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि कन्फर्म टिकट कैंसिल नहीं होगा और आपके पैसे वेस्ट चले जाएंगे तो यह खबर आपके लिए है.

Sagar Bhardwaj

Indian Railways: भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में नौकरी पेशा लोग अपने घर लौटने के लिए ट्रेन का टिकट बुक करा रहे हैं, लेकिन कई बार होता क्या है कि टिकट कन्फर्म होने के बाद भी कई बार लोगों को छुट्टी नहीं मिल पाती. ऐसे में जानकारी के अभाव में कई लोगों का कन्फर्म टिकट बेकार चला जाता है. उनके पैसे डूब जाते हैं.

ऐसा केवल जानकारी के अभाव में होता है. कई लोगों को पता ही नहीं कि कन्फर्म टिकट को ट्रांसफर किया जा सकता है.

भारतीय रेलवे के नियमानुसार, अगर कोई यात्री किसी वजह से ट्रेन में सफर नहीं कर पाता तो वह अपने टिकट को ट्रांसफर कर सकता है. अच्छी बात ये है कि टिकट ट्रांसफर करने का कोई चार्ज भी नहीं लगता.

परिवारजन को ही ट्रांसफर होता है टिकट

यहां सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि आप केवल अपने परिवार के सदस्य को ही टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं. परिवार में भी केवल आपके भाई, बहन, माता-पिता, पत्नी, बेटा ही आते हैं. आप साला, साली, सास, चचेरे भाई-बहन को टिकट ट्रांसफर नहीं कर सकते.

आइए जानते हैं कैसे ट्रांसफर होता है कन्फर्म टिकट...


ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले आप रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर ट्रेन के टिकट को ट्रांसफर कर सकते हैं.  अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक की है तो भी आपको काउंटर पर जाकर ही टिकट ट्रांसफर कराना होगा.

टिकट ट्रांसफर के लिए आपको उस शख्स का ओरिजनल आईडी कार्ड और फोटो कॉपी लेकर जाना होगा जिसके नाम आप टिकट ट्रांसफर करना चाहते हैं.

केवल कन्फर्म टिकट ही हो सकते हैं ट्रांसफर

जानकारी के लिए बता दें कि आप केवल कन्फर्म टिकट को ही ट्रांसफर कर सकते हैं वेटिंग या RAC टिकट को नहीं.

यह भी पढ़ें: TDS On Salary:आपकी सैलरी से भी कटता है TDS का पैसा? एक क्लिक में जानें वापस पाने का प्रोसेस