गर्मियों की छुट्टियों पर जाने से पहले इन्वर्टर के साथ जरूर करें ये काम, हमेशा रहेगा सही
अगर आप गर्मियों की छुट्टियों के बाहर जा रहे हैं और आपके घर में इन्वर्टर है, तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूरी है. यहां हम आपको इन्वर्टर को घर से जाते समय कैसे छोड़कर जाना चाहिए, ये बता रहे हैं.
नई दिल्ली: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. आपने भी कहीं जाने का प्लान किया ही होगा. जब भी आप घर से कहीं जाते हैं तो कुछ काम करने जरूरी हो जाते हैं. जब आप अपना घर बंद करके बाहर जाते हैं, तो आप लाइटें और मेन MCB बंद करके बिजली बचाते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग एक जरूरी चीज भूल जाते हैं और वो है इन्वर्टर.
इन्वर्टर आजकल के घरों में काफी आम हो गए हैं. ये लग्जरी नहीं हैं बल्कि एक जरूरत बन गए हैं. आजकल भारतीय घरों में इन्वर्टर बहुत आम हो गए हैं. जब भी बिजली कटती है तब इन्वर्टर पर फैन, लाइट सब चलते हैं. वाई-फाई को चालू रखने में मदद मिलती है. ऐसे में इन्वर्टर को लेकर आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा.
मेन पावर सप्लाई चालू रहेगी:
अगर आप एक या दो हफ्ते के लिए जा रहे हैं औक मेन बिजली कनेक्शन ऑन है तो अपने इन्वर्टर को नॉर्मल मोड पर रखें. इस मोड में, इन्वर्टर समय-समय पर बैटरी को चार्ज करता रहेगा. ऐसे में बैटरी तब भी ठीक रहती है, जब घर पर कोई नहीं होता है. कई एडवांस इन्वर्टर में बैटरी में कुछ सेटिंग्स होती हैं, जिनमें ट्यूबलर मोड या नॉर्मल लेड-एसिड बैटरी के लिए नॉर्मल मोड. अपनी बैटरी के लिए सही सेटिंग चुननी होगी.
Also Read
अगर आप मेन पावर बंद कर रहे हैं:
अगर आप लंबे समय के लिए कहीं जा रहे हैं और मेन स्विच बंद करके जाना चाहते हैं तो इन्वर्टर को बंद कर दें. इन्वर्टर के पावर स्विच का इस्तेमाल कर बंद कर दें. ध्यान से सॉकेट भी निकाल दें. इसके अलावा बैटरी के टर्मिनलों को सावधानी से अलग कर दें. ये कदम बैटरी को धीरे-धीरे डिस्चार्ज होने से रोकते हैं और टर्मिनलों को जंग लगने या खराब होने से बचाते हैं.
यह काम है जरूरी:
यह पक्का कर लें कि आपके इन्वर्टर की बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो. अगर बैटरी पूरी चार्ज होती है तो आमतौर पर 1 से 2 महीने तक अपनी चार्जिंग बनी रहेगी. अगर आप इसे आधा चार्ज करके छोड़ देते हैं, तो यह पूरी तरह से डिस्चार्ज हो जाता है. इससे बैटरी पर खराब असर पड़ता है. इससे बैकअप पावर कम हो सकती है.