गुड न्यूज! देश की इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार, UN ने भी मुहर लगाकर किया सपोर्ट
भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. बाजार में इस हफ्ते रिकॉर्ड उछाल देखा गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी तेजी बनी हुई है.
भारत सुपर पावर बनने की ओर अग्रसर है. देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. लोकसभा 2024 के चुनाव के बीच बाजार खुशहाल है. निवेशक को भरोसा है कि एक बार फिर से भारत ने स्थिर सरकार बनाने वाली है. शेयर मार्केट रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई के सेंसेक्स ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 52 वीक का नया ऑल टाइम हाई बनाया.
शेयर मार्केट चुनाव नतीजे से पहले तेज दौड़ रहा है. पिछले हफ्ते से मार्केट में धूम मची हुई है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई के सेंसेक्स ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 52 वीक का नया ऑल टाइम हाई बनाया. शेयर मार्केट में कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 1196.98 अंक की बढ़त के साथ 75,418.04 पर बंद हुआ.
उधर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी तेजी बनी हुई है. इस हफ्ते मंगलवार को दरअसल, BSE Market Cap पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के पार निकल गया. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के शेयर बाजार में हो चुका है. भारतीय रिजर्व बैंक ने भी गुड न्यूज दिया. बैंकों की कमाई में आए जबरदस्त 3 लाख करोड़ रुपये के उछाल के चलते भारी-भरकम डिविडेंड दिया है, जो कि 2.11 लाख करोड़ रुपये है.
भारतीय रिजर्व बैंक के ग्रोथ के अनुमान पर संयुक्त राष्ट्र ने भी मुहर लगाई है. भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था करार दिया है. संयुक्त राष्ट्र ने 2024 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के ग्रोथ अनुमानों को 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है. UN की मॉनिटरिंग एजेंसी ने इसे बेहतर बताया है और भारत में हो रहे इकोनॉमी ग्रोथ को सपोर्ट किया है.