Gold Silver Price: लगातर दूसरे दिन सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है आज का भाव
Gold Silver Price: आज भारत में सोने के कीमतों में इजाफा हुआ है. वहीं, चांदी सस्ती हुई है.
Gold Silver Price: सराफा बाजार में आज भी उथल-पुथल देखने को मिली है. सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. शारदीय नवरात्रि और दूसरी ओर इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग से सराफा बाजार में हुई ये हलचल देखने को मिल है.
भारत में सोने-चांदी के दाम
आज यानी 20 अक्टूबर को भारत में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोना 2,500 रुपए महंगा हुआ है. वहीं 24 कैरेट 100 ग्राम सोना 2,700 रुपए महंगा हुआ है. अगर आज की कीमतों की बात करें तो आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,700 रुपए में बिक रहा है. वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,760 रुपए में बिक रहा है.
चांदी की बात करें तो चांदी के दामों गिरावट आई है. भारत में आज यानी 20 अक्टूबर को प्रति किलो चांदी 500 रुपए सस्ती हुई है. आज चांदी 74,100 रुपए प्रति किलो बिक रही है. बीते कल इसकी कीमत 74,600 रुपए प्रति किलो थी.
दिल्ली में क्या है सोने-चांदी के दाम ?
राजधानी दिल्ली में सोना महंगा है. आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,850 रुपए में बिक रहा है. वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,910 रुपए में बिक रहा है.
चांदी की बात करें तो दिल्ली में चांदी 500 रुपए सस्ती हुई है. आज राजधानी में प्रति किलो चांदी 74,100 रुपए में बिक रही है. बीते कल इसकी कीमत 74,600 रुपए प्रति किलो थी.
यह भी पढ़ें- सैकड़ों साल पहले इस देश में सामने आई थी समलैंगिकता, इस तरह बना जुर्म