Gold Price Today: शादी के सीजन में सोने की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, इतिहास में सबसे ज्यादा हुआ महंगा
Gold Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोना खरीदारों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना सबसे महंगा बिक रहा है. सोने ने आज महंगाई के अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अपने ऑल टाइम हाई के पार पहुंच गया.
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोना महंगाई के अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सोना आज अपने इतिहास में सबसे महंगा बिक रहा है. पिछले तीन कारोबारी दिनों से कीमत में जारी तूफानी तेजी के बाद सोना 64,000 रुपये के स्तर को पार कर गया. मंगलवार को सोना 924 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1261 रुपये प्रति किलो के दर से महंगी हुई.
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज मंगलवार (5 March 2024) को सोना 924 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 64,404 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 664 रुपये महंगा होकर 63,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है. आज चांदी 1261 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 72,038 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 879 रुपये की उछाल के साथ 63,480 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज मंगलवार को सोना (Gold Price Today) और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. एमसीएक्स पर आज सोना 38 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 64,500 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 63 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 73,530 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है.
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह मंगलवार आज 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) महंगा होकर 64,404 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 64,146 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 58,994 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 48,303 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 37,676 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
ऑल टाइम हाई से सोना 900 रुपये महंगा तो चांदी 4,800 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना (Gold Price Today) अपने ऑल टाइम हाई से करीब 924 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा मिल रहा है. हालांकि चांदी अभी भी 4,896 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है. आपको बता दें कि सोने 2 जनवरी को 63,602 रुपये प्रति 10 का नया रिकॉर्ड बनाया था. वहीं चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना महंगा होकर कारोबार कर रहा है. अमेरिकी बाजार में आज सोना 2.68 डॉलर की उछाल के साथ 2,117.33 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 23.83 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है.