DA Hike 8th Pay Commission: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों पर 'पैसों की बारिश', सरकार दे जा रही डबल गुड न्यूज!
DA Hike 8th Pay Commission: केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. पहली वृद्धि जनवरी से जून और दूसरी जुलाई से दिसंबर के लिए होती है. इस बार की संभावित वृद्धि अक्टूबर में घोषित हो सकती है, जो त्योहारी मौसम से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा तोहफा होगा.
DA Hike 8th Pay Commission: इस बार की दिवाली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खास होने वाली है. केंद्र सरकार की ओर से दो बड़े फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है, जो कर्मचारियों और पेंशनर्स के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं. पहला, 8वें वेतन आयोगकी दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं, और दूसरा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना है.
सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि की घोषणा कर सकती है. यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो मौजूदा 55 फीसदी डीए बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा.
केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. पहली वृद्धि जनवरी से जून और दूसरी जुलाई से दिसंबर के लिए होती है. इस बार की संभावित वृद्धि अक्टूबर में घोषित हो सकती है, जो त्योहारी मौसम से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा तोहफा होगा. इस बदलाव से लगभग 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा.
Also Read
- मिनटों में होगा PF खाता ट्रांसफर, चुटकियों में चेक कर सकेंगे बैलेंस...EPFO ने यूजर्स के लिए लॉन्च किए दो धांसू फीचर्स
- पूरी दुनिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ओजोन की परत में हो रहा सुधार: रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- ITR 2025 Last Date Extended: आयकर विभाग ने ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ाई, अब 16 सितंबर तक मिलेगा मौका
8वां वेतन आयोग
महंगाई भत्ते की वृद्धि के साथ-साथ 8वें वेतन आयोग की चर्चा भी जोर पकड़ रही है. केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से नए वेतन आयोग की मांग कर रहे हैं. मौजूदा 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था, और अब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग की स्थापना की मांग कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस दिशा में विचार कर रही है, और जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ा ऐलान हो सकता है.
नया वेतन आयोग लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव होगा, और उनकी बेसिक सैलरी के साथ-साथ अन्य भत्तों में भी वृद्धि हो सकती है. आयोग में 6 सदस्य होने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट देने के लिए 15–18 महीने का समय तय किया जा सकता है.