Black Hole: ब्लैक होल को लेकर वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, कर दिया ये खुलासा

Black Hole: हाल ही में एक स्टडी में ब्लैक होल के रोटेशन को लेकर कई खुलासे किए गए हैं.

Gyanendra Tiwari

Black Hole: हमारे ब्रह्मांड में अनेकों रहस्य छिपे हैं. समय-समय पर इन रहस्यों से परदा उठता रहता है. ब्लैक होल को लेकर भी आपने कई कहानियां सुनी होंगी. इसे लेकर कई खुलासे हुए हैं. धीरे-धीरे वैज्ञानिकों को इस क्षेत्र के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने लगी हैं. हाल ही में एक स्टडी में ब्लैक होल के रोटेशन को लेकर कई खुलासे किए गए हैं. वैज्ञानिक पहले  ब्लैक होल के घूर्णन को लेकर अंदाजा लगा चुके हैं. अब शोधकर्ताओं को ब्लैक होल के घूर्णन का सीधा या प्रत्यक्ष प्रमाण मिल गया है.

ब्लैक होल के घूर्णन का मिला प्रमाण

ब्लैक होल के बारे में आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं. हाल ही में शोधकर्ताओं ने दो दशक के टेलीस्कोप के आंकड़ों के जरिए पास की रेडियो गैलेक्सी एम87 के सेंटर में घूमती हुई जेट को देखा है जो ब्लैक होल के घूमने का सीधा या प्रत्यक्ष प्रमाण देता है.

नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. ब्लैक होल को लेकर किए गए इस अध्ययन की अगुआई डॉ सीयूआई यूझू ने की. वैज्ञानिकों की टीम ने विश्व भर के रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग करके ब्लैक होल के घूमने का प्रमाण जुटाया है. एम87 गैलेक्सी पृथ्वी से 5.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है. दोनों के बीच एक विशालकाय ब्लैक होल है. इसका वजन करीब 6.5 करोड़ सूर्यों के भार के बराबर है. अब आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि ये कितना बड़ा और विशाल होगा.

टेलिस्कोप के आंकड़ों का किया विश्लेषण

एम87 गैलेक्सी में वैज्ञानिकों को एक घूमती हुई जेट दिखाई दी. इसका घुमाव ऊपर से नीचे की ओर 10 डिग्री था. इस जेटे ने यह प्रमाण दिया कि ब्लैक होल भी चक्कर (रोटेट) लगाता है. इस पूरे दृश्य को देखने के लिए वैज्ञानिकों ने साल 2000 से लेकर 2022 तक के टेलिस्कोप के आंकड़ों का विश्लेषण किया. इसकी मदद से उन्होंने जेट बेस की प्रिसेशनल गतिविधि के 11 वर्षीय चक्र के राज को उजागर किया.

यह भी पढ़ें- धरती को खत्म कर देगा पर्माफ्रॉस्ट? जानें क्या चीज है ये जो इंसानों को खत्म कर सकती है