Today Bank Closed Or Open: आज खुलेंगे या बंद मिलेंगे बैंक? जानिए कहीं आपका काम अधूरा तो नहीं रह जाएगा
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आज शाखा जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद हैं.
Bank Holiday: बैंकिंग सेवाएं आज भले ही काफी हद तक डिजिटल हो चुकी हों, लेकिन कई ऐसे जरूरी काम हैं जिनके लिए ग्राहकों को अब भी बैंक शाखा जाना पड़ता है. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. अगर आप आज शनिवार को बैंक में किसी काम के लिए जाने की सोच रहे हैं, तो आपको अपनी योजना बदलनी पड़ सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार आज देशभर में बैंक शाखाएं बंद हैं.
बैंक शाखाओं में आज नहीं होगा कोई काम
शनिवार को बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है कि आज देश के सभी बैंक बंद हैं. महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंक शाखाओं में अवकाश रखा गया है. ऐसे में नकदी जमा करने, चेक संबंधी काम या अन्य शाखा आधारित सेवाओं के लिए ग्राहकों को इंतजार करना होगा. हालांकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.
आरबीआई के नियमों के तहत मिलती है छुट्टी
बैंकों की यह छुट्टी किसी विशेष आयोजन या त्योहार के कारण नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं. यही वजह है कि आज बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं हो रहा है. बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों के कैलेंडर को देखकर ही अपनी बैंकिंग योजनाएं बनाएं ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
Also Read
रविवार को भी जारी रहेगा अवकाश
आज के बाद कल रविवार होने के कारण भी देशभर के बैंक बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि लगातार दो दिनों तक बैंक शाखाओं में कोई काम नहीं होगा. जिन लोगों को बैंक से जुड़े जरूरी दस्तावेज जमा करने हैं या अन्य शाखा आधारित सेवाएं लेनी हैं, उन्हें अब अगले कार्य दिवस का इंतजार करना होगा. हालांकि डिजिटल माध्यमों से अधिकांश लेनदेन पहले की तरह जारी रहेंगे.
सोमवार और मंगलवार का बैंकिंग अपडेट
सोमवार 15 जून को वाईएमए दिवस और राज संक्रांति के अवसर पर आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे. इन दोनों शहरों के अलावा देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे और कामकाज होगा. वहीं मंगलवार को किसी भी शहर में बैंक अवकाश घोषित नहीं है, इसलिए सभी बैंक शाखाएं नियमित समय पर खुलेंगी और ग्राहकों को सामान्य सेवाएं मिलेंगी.