T20 World Cup 2026

Watch: बर्फ वाले झील में तैरना इस शख्स को पड़ा भारी, अचानक भटक गया रास्ता, Video देखें

Viral Video: आज के समय में लोगों को रील्स बनाने ऐसा भूत सवार हुआ है कि लोग इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार होते है.

Suraj Tiwari

Viral Video: आज के समय में लोगों को रील्स बनाने ऐसा भूत सवार हुआ है कि लोग इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार होते है. आए दिन इस तरह के रील्स बनाने के लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डालते रहते हैं. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. 
वहीं बहुत से लोग रील्स बनाने के लिए एडवेंचर भी करते हैं. ऐसे वीडियो को लोग काफी पंसद भी करते हैं. जिसमें लोग नए-नए तरह के एटवेंचर करते नजर आते हैं. 

ठंडे पानी में कूद गया शख्स

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ से ढकी एक झील पर कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं इसी बीच एक शख्स उसी झील में कूद जाता है. जो एक जगह से अंदर जाने का रास्ता होता है जिससे वो अंदर पानी में चला जाता है. वहीं कुछ देर ठंडे पानी में रहने के बाद वो एक तो पानी में कांपता नजर आता है इसके साथ ही बाहर निकलने का रास्ता भी भूज जाता है. हालांकि वो बाद में एक रस्सी के सहारे निकलता है. पानी से निकलने के बाद उसकी स्थिति ऐसी होती है जैसी मानों वो मौत को छू करके वापस आ रहा हो.

यूजर बोले-किस्मत अच्छी थी कि बच गया

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिसको @chinesebrain9 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. इस वायरल वीडियो को अभी तक 9 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं इसको देख बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह के ऐडवेंचर करने वाले लोग ज्यादा दिनों तक चलते नहीं हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इसकी मौत आ गई थी लेकिन किस्मत अच्छी थी की बच गया.